MP Board कक्षा 10वी 2022 : Social Science - सामाजिक विज्ञान Most Important Objective Question with Solution
MP Board कक्षा 10वी 2022 : Social Science - सामाजिक विज्ञान Most Important Objective Question with Solution
यहां Social Science - सामाजिक विज्ञान कक्षा 10 वी Exam 2022 के लिए New Blue Print पर आधारित Most Important Objective Question दिए गए है. ये प्रश्न (Question ) Study Material के रूप में तैयार किये गए. ये प्रश्न परीक्षा की तैयारी में Students के लिए मददगार रहेंगे. अब आपकी परीक्षा में कुछ ही घंटे बचे है, परीक्षा से पहले ये प्रश्न जरूर रट ले I
सही विकल्प चुनिये : Part - 1
(अ) संविधान में मौलिक कर्त्तव्य हैं –
(i) 6 (ii) 14 (iii) 12 (iv) 11
(ब) राज्यपाल अनिवार्य अंग रहता है –
(i) संसद का (ii) विधान सभा का (iii) न्यायपालिका का (v) राज्य सभा का
(स) आतंकवादी किन माध्यमों से अपनी गतिविधियाँ संचालित करते हैं ?
(i) शान्ति वार्ता (ii) शिक्षा(iii) राजनीति (iv) हत्या, अपहरण
(द) भारत में अब तक पूर्ण हुई पंचवर्षीय योजनाएँ हैं -
(i) 5 (ii) 10 (iii) 13 (iv) 12
(इ) उपभोक्ता जागरूकता आवश्यक है।
(i) शोषण से बचाव के लिए (ii) उच्च जीवन स्तर के लिए (iii) हानिकारक उपभोग रोकने के लिए (iv) उपरोक्त सभी
Answer: (अ) (iv) 11 (ब) (ii) विधान सभा का (स) (iv) हत्या, अपहरण (द) (iv) 12 (इ) (iv) उपरोक्त सभी
सही विकल्प चुनिये : Part - 2
(अ) कौन-सा कारक मृदा के निर्माण में सहयोगी नहीं है?
(i) वायु और जल (ii) सड़े-गले पेड़-पौधे तथा जीव-जन्तु (iii) शैल और तापमान (iv) पानी का इकट्ठा होना।
(ब) विदेशों में रह रहे लोगों से बात करने हेतु भारत में उपलब्ध दूरसंचार सेवा है -
(i) बी. पी. टी. (ii) आई. एस. डी. (iii) एस. टी. डी. (iv) डब्ल्यु. एल. एस.।
(स) 1857 के स्वतन्त्रता संग्राम में बुन्देलखण्ड के प्रमुख सैनानी थे -
(i) कुंवर सिंह (ii) बख्तावर सिंह (iii) तात्या टोपे (iv) अहमदुल्ला खाँ।
(द) वित्त विधेयक का निर्णय करता है -
(i) वित्त मन्त्री (ii) प्रधानमन्त्री (iii) लोकसभा अध्यक्ष (iv) राष्ट्रपति।
(इ) सिंचाई से सम्बन्धित योजना है -
(i) निर्मल नीर योजना (ii) सहस्त्र धारा योजना (iii) वन्य उपयोजना (iv) भूमि शिल्प योजना।
उत्तर-(अ) (iv),(ब) (ii), (स) (iii), (द) (iii), (इ) (i)।
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये : Part - 1
(अ) वन अग्नि नियन्त्रण परियोजना ....... के सहयोग से संचालित है।
(ब) टाटा आयरन एण्ड स्टील कम्पनी जमशेदपुर .......... राज्य में स्थित है।
(स) लार्ड डलहौजी ने ........... नीति के कारण अनेक राज्यों को अंग्रेजी राज्य में शामिल कर लिया।
(द) जीवन की भौतिक गुणवत्ता सूचक का निर्माण ………… ने किया।
(इ) शिक्षा एवं स्वास्थ्य ........... अधोसंरचना के अंग हैं।
उत्तर- (अ) यू. एन. डी. पी., (ब) झारखण्ड, (स) हड़प, (द) प्रो. मौरिस, (इ) सामाजिक।
सही जोड़ी बनाइये : Part - 1
| 'अ' | ‘ब’ | ||
| 1. | बहादुरशाह ज़फर | (a) | सूरत |
| 2. | कांग्रेस का विभाजन | (b) | उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम |
| 3. | भारत-पाकिस्तान युद्ध | (c) | स्वर्ण आभूषण |
| 4. | कोपरा | (d) | दिल्ली |
| 5. | हॉल मार्क | (e) | आजाद कश्मीर |
| उत्तर- 1. (d) 2. (a) 3. (e) 4. (b) 5. (c) | |||
सही जोड़ी बनाइये : Part - 2
| 'अ' | ‘ब’ | ||
| 1. | मछली पालन | (a) | प्रधान मन्त्री |
| 2. | संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष | (b) | तृतीयक क्षेत्र |
| 3. | लोकसभा में बहुमत दल का नेता | (c) | डॉ. भीमराव अम्बेडकर |
| 4. | राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना | (d) | प्राथमिक क्षेत्र |
| 5. | परिवहन एवं संचार | (e) | 100 दिवस |
| उत्तर- 1. (d) 2. (c) 3. (a) 4. (e) 5. (b) | |||
एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिए :
(अ) रिक्टर पैमाने पर क्या मापा जाता है ?
(ब) "स्वराज्य हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है और हम इसे लेकर रहेंगे' यह कथन किसने कहा था ?
(स) बेरोजगारी से क्या आशय है?
(द) राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कब मनाया जाता है ?
(इ) वस्तु या सेवा के खरीदार को क्या कहते हैं?
उत्तर-(अ) भूकम्प, (ब) बाल गंगाधर तिलक, (स) व्यक्ति कार्य करने योग्य तो हो परन्तु कार्य नहीं मिल पाता, (द) 24 दिसम्बर, (इ) उपभोक्ता।
सत्य / असत्य लिखिए :
(अ) ताशकन्द समझौता भारत और चीन के मध्य हुआ था।
(ब) भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है।
(स) क्षेत्रवाद राष्ट्रीय एकता का मूलाधार है।
(द) उपभोक्ता संरक्षण नियम वर्ष 1986 में लागू हुआ।
(इ) भारतीय अर्थव्यवस्था में पूँजीवादी प्रणाली को अपनाया जाता है।
उत्तर-(अ) असत्य, (ब) सत्य, (स) असत्य, (द) सत्य, (इ) असत्य।
Quiz
Get latest Exam Updates
